संवत्सरी और क्षमावाणी: एक क्षमायाचना अपने पूर्वजों के प्रति
पूज्य गुरुभगवंतों के चरणों में वंदन। सर्व साधर्मिक बंधुओं और श्राविका बहनों को अंतःकरण से मिच्छामि दुक्कडम्।
इस वर्ष मन-वचन-काया से, कृत-कारित-अनुमोदित से, जाने या अनजाने जो भी दुख दिया हो - उस सबके लिए मेरा मिच्छामि दुक्कडम्। और इस वर्ष जिसने जो आराधना की - तप, जाप, सेवा, या चुपचाप रसोई सँभाली ताकि दूसरा तप कर सके - उस सबकी हृदय से अनुमोदना।
पर एक द्वार है, जिस पर हम कभी दस्तक नहीं देते।
हमारे पूर्वज।
वे, जिनके नाम अब किसी पट्टिका पर नहीं हैं। जिन्होंने अकाल के वर्षों में भूखे रहकर आगम कंठस्थ रखे। जिन्होंने ताड़पत्रों की गठरी छाती से बाँधकर जलते नगर से पैर निकाले। जिन्होंने मंदिर गिरते देखा, और अगली सुबह फिर नींव का पत्थर रखा। किसी ने घर छोड़ा, किसी ने व्यापार, किसी ने प्राण - पर धर्म नहीं छोड़ा।
वे आग में खड़े रहे, ताकि हमारे लिए छाया बन सके।
और हम उसी छाया में बैठकर इतना भी न कर सके कि उनकी गिनती सँभाल लेते।
यह दोष गिनने का दिन नहीं है। यह स्वीकार का दिन है। और स्वीकार यही है - यह प्रमाद था। हमने अपनी पहचान को हल्के में ले लिया। जिन्होंने हमें बचाया, उन्हें हमने काग़ज़ पर मिट जाने दिया।
इसलिए आज, प्रतिक्रमण की उसी भाषा में, एक क्षमापना उनके लिए भी -
पुव्वपुरिसेहिं धम्मो रक्खिओ, अम्हं समप्पिओ। पूर्वजों ने धर्म की रक्षा की, और हमें सौंपा।
तेसिं गणणाए जं मए पमाओ कओ - जाणया वा अजाणया वा - तस्स मिच्छामि दुक्कडं। उनकी गिनती में जो प्रमाद हुआ - जाने या अनजाने - उसका मिच्छामि दुक्कडम्।
मित्ती मे सव्वभूएसु, वेरं मज्झं न केणई। सब जीवों से मैत्री, किसी से वैर नहीं।
क्षमा तभी पूरी होती है, जब उसके साथ संकल्प खड़ा हो।
हम अलग-अलग परंपराओं में बैठते हैं। तिथि अलग, विधि अलग, शब्द अलग। पर जिस दिन कोई हमें गिनने आएगा, वह एक ही शब्द लिखेगा - जैन।
इसलिए आज देव-गुरु-धर्म की साक्षी में यह वचन -
"मैं अपने परिवार की, माता के परिवार की, पिता के परिवार की सम्यक् गणना कराऊँगा। धर्म के कॉलम में 'जैन' ही लिखवाऊँगा। जो चूक अब तक हुई - मिच्छामि दुक्कडम्। अब नहीं होगी।"
ताकि आने वाली पीढ़ियाँ कह सकें - हम थे, और सही गिने गए।
हर जैन की सही गिनती
2011 की जनगणना में देश भर में जैन दर्ज हुए - 44,51,753। समाज का अपना अनुमान इससे कई गुना अधिक है। जनगणना 2027 में धर्म का कॉलम दूसरे चरण में आएगा - फ़रवरी 2027। करना सिर्फ़ इतना है - धर्म के कॉलम में एक शब्द: जैन। उपनाम नहीं बदलना, गोत्र नहीं बदलना। जानकारी पूर्णतः गोपनीय।
Let Every Jain Count · LetEveryJainCount.info · 85952-91008
Make your household count
Register with the campaign and get your state’s census dates as soon as they are announced.
Read next
સંવત્સરી અને ક્ષમાવાણી: આપણા પૂર્વજો પ્રત્યે એક ક્ષમાયાચના
આ સંવત્સરી અને ક્ષમાવાણી પર એક ક્ષમાપના તેમના માટે પણ, જેમણે આગ સહીને ધર્મ આપણા સુધી પહોંચાડ્યો. પુવ્વપુરિસ-ખામણા, પ્રાકૃતમાં, અર્થ સાથે.
संवत्सरी आणि क्षमावाणी: आपल्या पूर्वजांप्रती एक क्षमायाचना
या संवत्सरी आणि क्षमावाणीला एक क्षमापना त्यांच्यासाठीही, ज्यांनी आग सोसून धर्म आपल्यापर्यंत पोहोचवला. पुव्वपुरिस-खामणा, प्राकृतात, अर्थासह.
Samvatsari and Kshamavani: Asking Forgiveness of Our Ancestors
This Samvatsari and Kshamavani, a kshamapana for those who stood in the fire so the Dharma could reach us. Puvvapurisa-Khamana in Prakrit, with meaning. One resolve: 'Jain' in the religion column.
ಸಂವತ್ಸರಿ ಮತ್ತು ಕ್ಷಮಾವಾಣಿ: ನಮ್ಮ ಪೂರ್ವಜರ ಬಗ್ಗೆ ಒಂದು ಕ್ಷಮಾಯಾಚನೆ
ಈ ಸಂವತ್ಸರಿ ಮತ್ತು ಕ್ಷಮಾವಾಣಿಯಂದು ಅವರಿಗೂ ಒಂದು ಕ್ಷಮಾಪನೆ, ಬೆಂಕಿಯಲ್ಲಿ ನಿಂತು ಧರ್ಮವನ್ನು ನಮಗೆ ತಲುಪಿಸಿದವರಿಗೆ. ಪುವ್ವಪುರಿಸ-ಖಾಮಣಾ, ಪ್ರಾಕೃತದಲ್ಲಿ, ಅರ್ಥ ಸಹಿತ.
சம்வத்சரி மற்றும் க்ஷமாவாணி: நம் முன்னோர்களிடம் ஒரு மன்னிப்பு வேண்டல்
இந்த சம்வத்சரி மற்றும் க்ஷமாவாணியில் அவர்களுக்கும் ஒரு க்ஷமாபனை, நெருப்பில் நின்று தர்மத்தை நம்மிடம் சேர்த்தவர்களுக்கு. புவ்வபுரிஸ-காமணா, பிராகிருதத்தில், பொருளுடன்.
সংবৎসরী ও ক্ষমাবাণী: আমাদের পূর্বপুরুষদের প্রতি একটি ক্ষমাপ্রার্থনা
এই সংবৎসরী ও ক্ষমাবাণীতে তাঁদের জন্যও একটি ক্ষমাপনা, যাঁরা আগুনে দাঁড়িয়ে ধর্ম আমাদের কাছে পৌঁছে দিয়েছেন। পুব্বপুরিস-খামণা, প্রাকৃতে, অর্থসহ।
Jain Population in Uttar Pradesh: Census 2011 Data and Census 2027 Dates
Jain population Uttar Pradesh: 2,13,267 recorded in 2011. District-wise data. Phase 2 self-enumeration opens 16 November 2026. Write Jain in Question 9.
Jain Population in India: Census 2011 State-Wise Data
Jain population in India as per Census 2011: 44.5 lakh across 37 states and UTs. Complete state-wise and key district-wise data from ORGI.
Jain Population West Bengal: Get Counted in Census 2027
Jain population West Bengal: 60,141 recorded in 2011. House-listing runs until 14 September 2026. Phase 2 religion column in February 2027. Know what to do.
Jain Population Assam: Census 2027 and What Every Household Must Do Now
Jain population Assam: 25,949 recorded in 2011. 11.64 lakh households self-enumerated. House-listing until 15 September. Charaideo and Sivasagar have separate dates.
Is Jain a Religion or Caste? The Clear Answer
Jain is a religion, not a caste. What Jain scripture, Indian law, and the census say, and whether writing Jain affects your ST or OBC benefits.
जैन धर्म या जाति? जनगणना में अनसुलझे प्रश्न
जातिगत जनगणना में जैन धर्मानुयायियों को जाति के कॉलम में भी ‘जैन’ लिखने के निर्देश जारी हो रहे हैं। क्या इससे संख्या बढ़ेगी, या जैन धर्म एक जाति में सिमट जाएगा? आगम, संविधान और इतिहास की दृष्टि से एक विमर्श।
There Is No Jain Janganana: Why the Only Jain Census That Counts Is Census 2027
Registration links for a "Jain Janganana 2026" are circulating in every community WhatsApp group. None of that data reaches the Registrar General of India. Here is what the parallel drives cost us, and what Census 2027 makes possible for the first time.
Self Enumeration for Census 2027: Step-by-Step Guide for Every Indian Household
For the first time, Indian households can fill their own census form online at se.census.gov.in. Here is exactly what to do, step by step, including what Jain households need to know about the religion column.
The Clock is Ticking for Tamil Nadu’s Jain Count for Census 2027
Tamil Nadu’s Phase 1 self-enumeration window closes on 31 July. Phase 1 puts your household on the official register; the religion column opens in Phase 2, February 2027. Both are required.